Search

 
 
 

किशनगंज : वंदे भारत पर पथराव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी हिरासत में

 
Kishanganj : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. जिसे किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में 3 जनवरी को पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. आरपीएफ ने इसका सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया था. मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है. एसडीपीओ अनवर जावेद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन्हें हिरासत में लिया गया है वे तीनों नाबालिग हैं. इसे भी पढ़ें:  अब">https://lagatar.in/now-on-march-5-adivasi-bachao-maharally-will-protest-against-making-planning-policy-and-including-kurmi-in-st-list/">अब

5 मार्च को होगी आदिवासी बचाओ महारैली, नियोजन नीति बनाने और कुर्मी को एसटी सूची में शामिल करने का करेंगे विरोध
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-1-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि दो दिन पहले पश्चिम बंगाल के मालदा में पत्थरबाजी की खबर आई थी. उसको लेकर भी मामला दर्ज कर आरपीएफ की टीम जांच कर रही है. हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना के उनके प्रदेश में होने से इनकार किया था. जिसको लेकर राजनीति भी शुरु हो गई थी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी मामले में एनआईए जांच की मांग कर रहे थे. बता दें कि इस मामले में पश्चिम बंगाल में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वहीं, बिहार में आरपीएफ के जवान जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. इसे भी पढ़ें:  किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-aituc-takes-out-motorcycle-rally-for-various-demands/">किरीबुरु

: विभिन्न मांगों को लेकर एटक ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही