Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, गांधी परिवार छोड़े कांग्रेस की लीडरशिप, किसी और को दे मौका

Advertisement
Advertisement
New Delhi : 5 राज्यों के विधानसभा में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के बड़े नेता कपिल सिब्बल का बड़ा बयान सामने आया है. कपिल सिब्बल ने कहा कि गांधी परिवार को पार्टी के नेतृत्व से अलग हो जाना चाहिए. यह सही समय है जब गांधी परिवार से कांग्रेस की लीडरशिप से हट जाना चाहिए. किसी अन्य व्यक्ति को नेतृत्व की भूमिका निभाने का मौका देना चाहिए. इसे भी पढ़ें -आठ">https://lagatar.in/retail-inflation-reached-a-record-high-of-eight-months-inflation-rate-was-6-point-07-percent-in-february/">आठ

महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, फरवरी में 6.07 फीसदी रहा इंफ्लेशन रेट

विचार-मंथन सत्र आयोजित का भी उन्होंने आलोचना की

कपिल सिब्बल ने कांग्रेस की हार और कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपना विश्वास दिखाने के बाद यह बात कही है. पिछले दिनों हुए विचार-मंथन सत्र आयोजित का भी उन्होंने आलोचना की है. उन्होंने कहा कि नेतृत्व "कुकू लैंड" में रह रहा है, अगर उसे आठ साल बाद भी पार्टी के पतन के कारणों के बारे में पता नहीं है. जी23 नेताओं ने 2020 में सोनिया गांधी को पार्टी में बड़े बदलावों की मांग की थी. इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-15-march-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।15 MAR।।सदन में वाकयुद्ध।।स्पीकर पर क्यों बरसे नीतीश।।तेल के दाम नहीं बढ़ने देगी सरकार!।।J&K में 890 केंद्रीय कानून।।समेत कई खबरें और वीडियो

कांग्रेस में गांधी परिवार एक नए नेता के लिए रास्ता बनाये

बता दें कि सिब्बल पहले नेता हैं जिन्होंने मांग की कि कांग्रेस में गांधी परिवार एक नए नेता के लिए रास्ता बनाये. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को स्वेच्छा से दूर जाना चाहिए, क्योंकि उनकी ओर से नामित बॉडी उन्हें कभी नहीं बताएगी कि उन्हें सत्ता की बागडोर जारी नहीं रखनी चाहिए. सिब्बल ने आगे कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार से हैरान नहीं हूं. और न ही सीडब्ल्यूसी के सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास दिखाने के फैसले से. उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी के बाहर बड़ी संख्या में नेताओं का दृष्टिकोण पूरी तरह से अलग है. उन्होंने कहा, "सीडब्ल्यूसी के बाहर भी एक कांग्रेस है... कृपया उनके विचारों को समझें. इसे भी पढ़ें -‘बोलकर">https://lagatar.in/mps-disappear-from-the-house-by-speaking-infuriated-lok-sabha-speaker-stopped-the-finance-minister-from-answering/">‘बोलकर

सदन से गायब हो जाते हैं सांसद’; भड़के लोकसभा स्पीकर, वित्त मंत्री को जवाब देने से रोका

मैं निश्चित रूप से `घर की कांग्रेस` नहीं चाहता

कपिल सिब्बल ने कहा कि उनके अनुसार सीडब्ल्यूसी भारत में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करती है. मुझे नहीं लगता कि यह सही है. देश भर में बहुत सारे कांग्रेसी हैं. यह मेरा निजी विचार है कि आज कम से कम मुझे `सब की कांग्रेस` चाहिए. कुछ अन्य `घर की कांग्रेस` चाहते हैं. मैं निश्चित रूप से `घर की कांग्रेस` नहीं चाहता. और मैं अपनी आखिरी सांस तक `सब की कांग्रेस` के लिए लड़ूंगा. इसे भी पढ़ें -मैट्रिक-">https://lagatar.in/students-who-do-not-fill-the-examination-form-in-the-matriculation-inter-examination-prepare-for-compartmental-jack/">मैट्रिक-

इंटर की परीक्षा में परीक्षा फॉर्म नहीं भरने वाले विद्यार्थी कंपार्टमेंटल की करें तैयारी : जैक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही