Search

 
 
 

बिग बॉस 16' फेम अब्दू रोजिक पर लगा चोरी का आरोप , दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लिया

'बिग बॉस 16' फेम अब्दू रोजिक को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शनिवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें हिरासत में लिया गया. अब्दू की मैनेजमेंट कंपनी ने खलीज टाइम्स के माध्यम से इस घटना की पुष्टि की है.जानकारी के मुताबिक, अब्दू मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे और कुछ ही देर बाद, सुबह करीब 5 बजे, एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लियाहालांकि,
 

Lagatar desk  : 'बिग बॉस 16' फेम अब्दू रोजिक को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शनिवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें हिरासत में लिया गया. अब्दू की मैनेजमेंट कंपनी ने खलीज टाइम्स के माध्यम से इस घटना की पुष्टि की है.जानकारी के मुताबिक, अब्दू मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे और कुछ ही देर बाद, सुबह करीब 5 बजे, एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लियाहालांकि,

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत की प्रकृति (स्पेसिफिक नेचर) का अभी खुलासा नहीं किया गया है और अधिकारियों की ओर से कोई बयान भी जारी नहीं हुआ है.अब्दू रोजिक की टीम के एक प्रतिनिधि ने खलीज टाइम्स से बातचीत में कहा, हम फिलहाल इतना ही कह सकते हैं कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है,हालांकि उन्होंने इससे अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया.

 

 

 

अब्दू ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी


हिरासत की खबरों के बीच अब्दू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अवॉर्ड फंक्शन की कुछ वीडियो स्टोरीज  शेयर की हैं. इनमें वह 'बिग बॉस 16' के पहले रनर-अप शिव ठाकरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं

 

Uploaded Image

 

 

कौन हैं अब्दू रोजिक


अब्दू रोजिक ताजिकिस्तान के मशहूर सिंगर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं, जिनकी लोकप्रियता म्यूजिक, वायरल वीडियो और रियलिटी शोज़ के ज़रिए काफी बढ़ी है. उन्होंने ओही दिली जोर , चाकी चाकी बोरोन' और 'मोदार' जैसे कई गानों को अपनी आवाज़ दी है.2022 में अब्दू को अबू धाबी में आयोजित 22वें IIFA अवॉर्ड समारोह में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का प्रसिद्ध गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाकर सबका दिल जीत लिया था.

 

 

पहले भी आ चुकी है पूछताछ की खबर


खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में अब्दू से भारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक हॉस्पिटैलिटी फर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी. हालांकि, उस केस में उन्हें आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही