Search

 
 
 

Bigg Boss 19 : प्रीमियर डेट आउट, जानें कब से होगा शूरू

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 19 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हर साल की तरह इस बार भी दर्शक शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.हाल ही में शो की प्रीमियर डेट को लेकर एक जानकारी सामने आई है.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो बिग बॉससीजन 19 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हर साल की तरह इस बार भी दर्शक शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.हाल ही में शो की प्रीमियर डेट को लेकर एक जानकारी सामने आई है.

 

दरअसल, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है. हाल ही में बिग बॉस खबर प्लेटफॉर्म  अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर शो से जुड़ी जानकारी शेयर की है .पोस्ट में दावा किया है कि बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 3 अगस्त 2025 से होने जा रहा है.

 

 

 

 

पहले ऐसी खबरें थीं कि शो जुलाई के अंत तक ऑन एयर हो सकता है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसका प्रीमियर अगस्त की शुरुआत में किया जाएगा. हालांकि अभी तक चैनल या शो के मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

 

 

इस बार बिग बॉस 19’ में होंगे ये बड़े बदलाव

 

बता दे की हर सीजन में शो के फॉर्मेट और कंटेंट में कुछ न कुछ बदलाव किए जाते हैं, जिससे दर्शकों को नया अनुभव मिले. ठीक उसी तरह, बिग बॉस’ 19वें सीजन में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैंमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को शामिल नहीं किया जाएगा.

 

बीते कुछ सीजन में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की शो में जोरदार मौजूदगी रही है, लेकिन बिग बॉस 19’ अपने पुराने फॉर्मेट की ओर लौटता नजर आ रहा है.इस बार शो का फोकस मुख्य रूप से टेलीविजन और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पर ही रहेगा.

 

इसके अलावा, ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि इस बार का सीजन पिछले सीजन्स की तुलना में थोड़ा लंबा चल सकता है.मेकर्स दर्शकों को ज्यादा एंटरटेनमेंट देने की योजना बना रहे हैं, इसलिए शो की अवधि बढ़ाई जा सकती है. हालांकि इन बदलावों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ये खबरें सच होती हैं, तो बिग बॉस 19’ पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प और ड्रामा से भरपूर हो सकता है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही