Search

 
 
 

Bigg boss 20 : काजी-मनीष के बीच छिड़ी जंग, एक दुसरे को सुनाई खरी-खोटी

Lagatar Desk :  दरअसल, इससे पहले शो में काजी तौकीर का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला था. उन्होंने घर में एक फीमेल कंटेस्टेंट का लहंगा-चुन्नी पहनकर जमकर डांस किया था. काजी का यह अंदाज देखकर घरवाले भी हैरान रह गए थे. घर के कई सदस्यों को उनका यह मजाक काफी मनोरंजक लगा था.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स की दो महीने की जर्नी पूरी हो चुकी है और अब मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है. अब इसी बीच घर में एक बार फिर घमासान देखने को मिलने वाला है. इस बार काजी तौकीर और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल आमने-सामने आ गए हैं.दोनों के बीच हुई तीखी बहस का प्रोमो सामने आया है, जिसमें मनीष अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं.

 https://lagatar.in/vice-chancellor-dinesh-singh-seeks-political-patronage-to-avoid-dismissal

 

 

काजी और मनीष के बीच जमकर हुई बहस

बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच किसी बात को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है. वीडियो में दोनों घर के हॉल में सोफे पर बैठे नजर आते हैं. उनके साथ यंग और माही भी मौजूद रहते हैं.

 

 

प्रोमो में काजी मनीष से कहते हैं, जो हरकत की है ना, वो चुभ गई है. तुमने मेरा परदा खोल दिया है. इस पर मनीष भी पलटवार करते हुए कहते हैं,तू करे तो मस्ती और कोई दूसरा करे तो नॉट गुड.

 

इसके बाद काजी कहते हैं, मेरे अंदर एक औरत आई थी, तूने वो औरत पकड़ ली.काजी की यह बात सुनकर मनीष नाराज हो जाते हैं. वह कहते हैं, मैं औरतों की इज्जत करता हूं. इतना नीचे गिरकर मजाक मत करो.दोनों के बीच बढ़ती बहस से घर का माहौल गरमा जाता है.

 

जब औरत के लुक में नजर आए थे काजी

दरअसल, इससे पहले शो में काजी तौकीर का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला था. उन्होंने घर में एक फीमेल कंटेस्टेंट का लहंगा-चुन्नी पहनकर जमकर डांस किया था. काजी का यह अंदाज देखकर घरवाले भी हैरान रह गए थे. घर के कई सदस्यों को उनका यह मजाक काफी मनोरंजक लगा था.

 

इसी दौरान मनीष गोयल भी उनके साथ मस्ती करते और उन्हें गले लगाते नजर आए थे. इस पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हालांकि, अब दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने शो में नया विवाद खड़ा कर दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही