Lagatar Desk : बिग बॉस 20 का बीता एपिसोड काफी दमदार रहा. बीती रात शो में नॉमिनेशन टास्क को कुछ अलग अंदाज में कराया गया. इस दौरान घरवालों को एक-दूसरे को बचाने का मौका मिला. एपिसोड की शुरुआत कनिका और काजी की बातचीत से हुई.
दोनों सुबह गार्डन एरिया में बैठे बातें करते नजर आए, जबकि बाकी घरवाले सो रहे थे. वहीं रीति तिवारी ने अपनी टूटी-फूटी भोजपुरी में एक्टिंग करके सभी का मनोरंजन किया. दूसरी ओर आम्रपाली माही के बारे में चर्चा करती दिखाई दी. बातचीत के दौरान काजी की एक्टिंग का भी जिक्र हुआ और बताया गया कि आसिफ उनकी तारीफ कर चुके हैं.
#Isha aur #Kanika bana rahi hain #Gullu ko jamai, aapne dekha kya?
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 21, 2026
Watch #24HrsChannel of #BiggBoss20, now streaming exclusively on the #JioHotstar App. #BiggBoss20 #BB20OnJioHotstar pic.twitter.com/iuQscDy43c
रीति तिवारी ने किया बड़ा खुलासा
रीति तिवारी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मनोज तिवारी के नाम से उन्हें काफी फायदा मिला है, लेकिन उनके करियर में पिता की ओर से कोई खास मदद नहीं मिली. रीति के मुताबिक, उन्हें हर महीने करीब 25 हजार रुपये खर्च के लिए मिलते हैं और इतने पैसों में उनका गुजारा मुश्किल से होता है.
#Aman ke haath aayi hai power! Kiski life lenge woh?
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 21, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/cYkrAWRC7j
ईशा और कनिका ने गुल्लू से की मस्ती
घर में ईशा, कनिका और गुल्लू के बीच भी मजेदार बातचीत देखने को मिली. दोनों ने गुल्लू से मजाक करते हुए पूछा कि क्या वह घरजमाई बनेंगे. इस दौरान तीनों ने खूब मस्ती की. ईशा ने अपनी पुरानी जिंदगी का जिक्र करते हुए कहा कि वह वफादारी के मामले में लड़कों को अपना दोस्त बनाने से भी बचती थीं.
अमन ने छीनी यंग की लाइफलाइन, दोनों में हुई बहस
इसके बाद बिग बॉस ने राशन से जुड़ा नया टास्क घोषित किया. घरवालों को रूम नंबर 20 में जाकर टास्क पूरा करना था. टास्क में सबसे पहले पहुंचने वाले सदस्य को एक खास लाइफलाइन हासिल करनी थी, जिसे वह किसी दूसरे सदस्य से छीन सकता था.
#Aman ke haath aayi hai power! Kiski life lenge woh?
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 21, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/cYkrAWRC7j
अमन सबसे पहले वहां पहुंचे और उन्हें एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन लेने का अधिकार मिला. अमन ने यंग की लाइफलाइन छीन ली. इसके बाद यंग काफी नाराज हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर गुस्सा निकाला.

