Search

 
 
 

Bigg Boss 20: राशन टास्क में मचा घमासान, कैप्टेंसी की दावेदार बनीं माही -उदिति

Lagatar Desk :टास्क के दौरान लव को यंग डीएसए और स्काउट के तानों से काफी दुख पहुंचा. दूसरी ओर, माही विज और गुल्लू के बीच दूध और घर के राशन को लेकर विवाद देखने को मिला. लगातार हुई बहस और घरवालों के बीच बने तनाव का असर राशन पर भी पड़ा. बिग बॉस ने ऐलान किया कि घरवालों को 80 फीसदी की जगह सिर्फ 50 फीसदी राशन ही मिलेगा.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों राशन और कैप्टेंसी टास्क को लेकर खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. बीती रात के एपिसोड में राशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस हुई. वहीं, बिग बॉस ने राशन टास्क को कैप्टेंसी की दावेदारी से भी जोड़ दिया, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया.

 

टास्क के दौरान लव को यंग डीएसए और स्काउट के तानों से काफी दुख पहुंचा. दूसरी ओर, माही विज और गुल्लू के बीच दूध और घर के राशन को लेकर विवाद देखने को मिला. लगातार हुई बहस और घरवालों के बीच बने तनाव का असर राशन पर भी पड़ा. बिग बॉस ने ऐलान किया कि घरवालों को 80 फीसदी की जगह सिर्फ 50 फीसदी राशन ही मिलेगा.

 

राशन टास्क से तय हुई कैप्टेंसी की दावेदारी

इस बार राशन और कैप्टेंसी टास्क को आपस में जोड़ दिया गया. गार्डन एरिया में कई पैकेट रखे गए थे. कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में टास्क पूरा करना था और अपने बॉक्स में सामान पहुंचाना था. इस दौरान दूसरे कंटेस्टेंट्स को उनके बैग से सामान निकालने की भी अनुमति थी.

 

टास्क में लव-रीति, कनिका-मैरी कॉम, उदिति-माही और आम्रपाली-अरिश्फा की जोड़ियां बनाई गईं. मुकाबले के बाद माही और उदिति फाइनल राउंड में पहुंचीं. अब कैप्टेंसी की बाजी किसके हाथ लगेगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

 

अमन और स्काउट के बीच हुई तीखी बहस

राशन टास्क के दौरान घर का माहौल उस वक्त और गर्म हो गया, जब अमन गांधी और स्काउटओपी के बीच तीखी बहस हो गई. टास्क के नियमों और फैसलों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार विवाद होता रहा. आखिरकार बिग बॉस ने सजा के तौर पर घर का राशन 80 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी कर दिया.

 

 

कैप्टेंसी टास्क में पलटी बाजी

लव और रीति पहली जाती हैं, उनकी विरोधी कनिका और मेरी कॉम हैं .कनिका के बैग से ज्यादा लोग सामान लगातार निकालते हैं. वो इरिटेट हो जाती हैं. टास्क में लड़ाई हो जाती है. इस राउंड में रीति और लव की जोड़ी जीत जाती है. दूसरी जोड़ी आती है उदिति और माही की, उनकी विरोधी जोड़ी आम्रपाली और अरिश्फा. माही और उदिति ये राउंड जीत जाती हैं. फिर से लव और रीति आती हैं और माही-उदिति आती हैं फाइनल राउंड के लिए.

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही