Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 को शुरू हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं और घर में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है. वीकेंड का वार के बाद सोमवार रात नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें बिग बॉस ने घरवालों के सामने ऐसा ट्विस्ट रखा कि ज्यादातर सदस्य नॉमिनेट हो गए.
इस बार के नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को दो-दो की जोड़ी में बुलाया गया. दोनों सदस्यों को 10 मिनट के भीतर आपसी सहमति से तय करना था कि उनमें से कौन नॉमिनेट होगा.
This proves how hungry Qazi is to win and I love how much he values his audience! 🔥❤️
— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏 (@Nahyan_here) September 28, 2026
"Main khud ko nominate ho jaunga toh meri audience bolegi isko pyaar hi kyu de, ye khud rehna nahi chahta.”#QaziTouqeer #Biggboss20 pic.twitter.com/qPvvglyc8P
माही ने अरिश्फा को बचाया, स्काउट ने खुद को किया नॉमिनेट
सबसे पहले माही विज और अरिश्फा खान की जोड़ी टास्क में पहुंची. दोनों ने कम समय में फैसला लिया और माही ने खुद को नॉमिनेट करते हुए अरिश्फा को सुरक्षित कर दिया.
#Mahhi aur #uditisingh ke beech ho rahi hai misunderstanding?
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 28, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/RkY6YId1QA
कनिका-अमन समेत कई सदस्य हुए नॉमिनेट
कनिका और अमन भी किसी एक सदस्य को सुरक्षित करने पर सहमत नहीं हो सके और दोनों ने साथ में नॉमिनेट होना चुना. वहीं मैरी कॉम, यंग और लव के बीच भी नॉमिनेशन को लेकर सहमति नहीं बन पाई और तीनों नॉमिनेट हो गए.
टास्क के बाद अरिश्फा और आसिफ खान सुरक्षित हो गए. वहीं कैप्टन होने के कारण गुल्लू पहले से ही सुरक्षित थे. इस तरह घर के बाकी ज्यादातर सदस्यों पर इस हफ्ते बेघर होने का खतरा मंडराने लगा है.
#Gullu ke haath hai jeevandaan ka power! Ab kaun regain karega apni life?
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 27, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #biggbossonjiohotstar pic.twitter.com/F2LDdTwOPp

