Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : राशन -रैंकिंग टास्क में मचा घमासान, गूल्लू ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Lagatar Desk :बीते एपिसोड में यंग और अमन के बीच तीखी बहस देखने को मिली. दोनों काफी देर तक एक-दूसरे से उलझते रहे. यंग इस बात से नाराज नजर आए कि अमन ने उनकी एक लाइफलाइन छीन ली. वहीं, गुल्लू से जब इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने माना कि उन्होंने स्थिति को भड़काया था, लेकिन उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है. इसके बाद स्काउट ने भी यंग से बातचीत की.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों राशन और रैंकिंग टास्क को लेकर घमासान मचा हुआ है. घरवालों के बीच लगातार बहस और तनाव देखने को मिल रहा है. हालिया एपिसोड में अमन और यंग के बीच हुई लड़ाई के बाद रैंकिंग टास्क के दौरान भी माहौल गरमा गया. इस दौरान अमन, लव और अरिश्फा के बीच जमकर बहस हुई.

 

 

बीते एपिसोड में यंग और अमन के बीच तीखी बहस देखने को मिली. दोनों काफी देर तक एक-दूसरे से उलझते रहे. यंग इस बात से नाराज नजर आए कि अमन ने उनकी एक लाइफलाइन छीन ली. वहीं, गुल्लू से जब इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने माना कि उन्होंने स्थिति को भड़काया था, लेकिन उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है. इसके बाद स्काउट ने भी यंग से बातचीत की.

 

 

यंग ने ईशा से मांगी शादी को लेकर सलाह

अगली सुबह घर में माहौल थोड़ा सामान्य नजर आया. घरवाले डांस करते हुए दिन की शुरुआत करते हैं. इसी दौरान गुल्लू ने काजी से अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा रह चुके हैं और करीब पांच साल तक उनका रिश्ता चला. उन्होंने यह भी कहा कि अब उनके परिवार को उन पर गर्व महसूस होता है. वहीं, यंग ने ईशा से शादी और रिश्ते को लेकर सलाह मांगी. उन्होंने ईशा से पूछा कि किसी स्टार से शादी करने के बाद रिश्ते को कैसे संभालना चाहिए और खुद को किस तरह बनाए रखना चाहिए.

 

राशन और रैंकिंग टास्क में भिड़े घरवाले

शाम को बिग बॉस ने घरवालों के लिए राशन और रैंकिंग टास्क का ऐलान किया. वीकली राशन हासिल करने के लिए घर की दीवार पर बनी खिड़कियों को भरना था. जिन सदस्यों की दोनों लाइफलाइन बची हुई थीं, उन्हें घर में उनके योगदान के आधार पर बाकी घरवालों की रैंकिंग तय करनी थी.इस टास्क की जिम्मेदारी कनिका को दी गई. उन्हें जरूरत पड़ने पर अपने हिसाब से रैंकिंग में बदलाव करने का अधिकार भी मिला.

 

ईशा हुई भावुक, काजी बने फैशन आइकन

एपिसोड के आखिर में ईशा भावुक नजर आई. उन्होंने बताया कि वह अभी तक अपने पुराने ट्रॉमा से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाई हैं. ईशा की बात सुनकर आम्रपाली भी भावुक हो गई और रोने लगीं.वहीं, घर में राशन आने के बाद सभी घरवाले खुश नजर आए. एपिसोड के अंत में काजी को ‘बेस्ट फैशन आइकन’ चुना गया और उन्हें इसके लिए वाउचर भी मिला.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही