Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में इस हफ्ते नॉमिनेशन को लेकर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है. घरवालों के लिए नॉमिनेशन टास्क कराया गया, लेकिन बाद में बिग बॉस ने इसे रद्द कर दिया. दरअसल, कुछ कंटेस्टेंट्स पर घर के अहम नियम का उल्लंघन करते हुए आपस में नॉमिनेशन को लेकर चर्चा करने का आरोप लगा. इसके बाद बिग बॉस ने चार सदस्यों को जमकर फटकार लगाई और तीन को सीधे नॉमिनेट कर दिया. इस फैसले के बाद घर में जमकर विवाद भी हुआ.
बिग बॉस ने रद्द किया नॉमिनेशन टास्क
अगले हफ्ते के नॉमिनेशन के लिए बिग बॉस ने घरवालों को टास्क दिया था. इसमें हर कंटेस्टेंट को दो सदस्यों का नाम बताना था, जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहता है. सभी घरवालों ने अपने-अपने नाम बताए और इसकी वजह भी बताई. हालांकि, टास्क पूरा होने के बाद बिग बॉस ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे नॉमिनेशन टास्क को ही रद्द कर दिया.
बिग बॉस ने कहा कि घर के कुछ सदस्यों ने नॉमिनेशन को लेकर आपस में चर्चा की, जो शो के नियमों के खिलाफ है. इस मामले में उन्होंने रोहेद खान, स्काउट ओपी, आसिफ खान और कैप्टन यंग डीएसए को जमकर फटकार लगाई.
रोहेद, आसिफ और स्काउट हुए नॉमिनेट
नियम तोड़ने की सजा के तौर पर बिग बॉस ने चारों को नॉमिनेट करने का फैसला सुनाया. हालांकि, घर के मौजूदा कैप्टन होने के कारण यंग डीएसए को नॉमिनेशन से छूट मिल गई. ऐसे में रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट ओपी इस हफ्ते सीधे नॉमिनेशन में पहुंच गए हैं.
नॉमिनेशन के बाद घर में छिड़ा घमासान
बिग बॉस के इस फैसले के बाद घर का माहौल गरमा गया. कनिका मान, गुल्लू और अमन गांधी ने रोहेद, स्काउट, आसिफ और यंग से नॉमिनेशन को लेकर चर्चा की. देखते ही देखते बातचीत तीखी बहस में बदल गई.
इस दौरान कनिका मान और यंग डीएसए के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली. कनिका ने यंग पर आरोप लगाया कि वह घरवालों को लगातार नियमों का पाठ पढ़ाते हैं, जबकि खुद भी नियम तोड़ चुके हैं.
रद्द हुए टास्क में किसने किसे किया था नॉमिनेट
रद्द किए गए नॉमिनेशन टास्क में अमन गांधी ने लव गिल और आसिफ खान का नाम लिया था. अरिश्फा खान ने आम्रपाली दुबे और लव गिल को नॉमिनेट किया. आम्रपाली दुबे ने माही विज और अरिश्फा खान का नाम लिया.माही विज ने आम्रपाली दुबे और लव गिल को नॉमिनेट किया. कैप्टन यंग डीएसए ने अमन गांधी और कनिका मान का नाम लिया. ईशा रिखी ने उदिति सिंह और काजी तौकीर को नॉमिनेट किया.
वहीं, आसिफ खान ने अमन गांधी और उदिति सिंह, स्काउट ओपी ने उदिति सिंह और अमन गांधी, रोहेद खान ने अमन गांधी और गुल्लू, गुल्लू ने स्काउट ओपी और रोहेद खान, कनिका मान ने उदिति सिंह और स्काउट ओपी, जबकि काजी तौकीर ने आम्रपाली दुबे और ईशा रिखी का नाम लिया था.

