National News: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली से रवाना हो गए. समिट के समापन भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने जा रहा है. दुनिया अब हमसे सिर्फ वादों को नहीं, बल्कि ठोस नतीजों की उम्मीद करती है. हमें भरोसा है कि अपनी सामूहिक कोशिशों से इन उम्मीदों पर जरूर खरे उतरेंगे. उन्होंने ब्रिक्स की अगली मेजबानी के लिए चीन को शुभकामनाएं दी.
इसे भी पढ़ें:
पीएम मोदी ने समिट के दूसरे दिन समापन भाषण में संगठन को 4 मंत्र दिए. उन्होंने Resilience (मुसीबतों से निपटने की क्षमता), Innovation (नयापन/तकनीक), Cooperation (आपसी सहयोग) और Sustainability (पर्यावरण की सुरक्षा). पीएम ने कहा कि ब्रिक्स देशों में जो भी नई तकनीक इजाद होंगे, उसका फायदा सिर्फ ब्रिक्स देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया के सभी गरीब और विकासशील देशों को दिया जाएगा.
पीएम मोदी ने प्रकृति को मां का दर्जा देते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के दुश्मन नहीं, बल्कि साथी हैं. बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नए रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद नई दिल्ली से अपने देश के लिए रवाना हो गए. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समिट अटेंड करने के बाद दिल्ल्ली से बीजिंग के लिए रवाना हो गए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

