Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : नॉमिनेशन टास्क में भिड़े घरवाले, 8 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बेघर होने की तलवार, काजी हुए इमोशनल

Lagatar Desk : नॉमिनेशन टास्क में माही ने अमन और अरिश्फा को, मैरी कॉम ने माही और काजी को, आसिफ ने लव और कनिका को, काजी ने लव और कनिका को, गुल्लू ने यंग और अमन को और लव ने अमन और माही को नॉमिनेट किया.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली. टास्क के बाद 8 कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए. वहीं, एक्टिविटी रूम में अमन और लव के बीच भी जमकर बहस हुई. काजी इस दौरान इमोशनल नजर आए.

 

 

नॉमिनेशन टास्क में माही ने अमन और अरिश्फा को, मैरी कॉम ने माही और काजी को, आसिफ ने लव और कनिका को, काजी ने लव और कनिका को, गुल्लू ने यंग और अमन को और लव ने अमन और माही को नॉमिनेट किया.

 

इसके बाद अरिश्फा ने गुल्लू और कनिका, आम्रपाली ने अमन और काजी, यंग ने गुल्लू और माही, कनिका ने अरिश्फा और काजी, जबकि अमन ने काजी और लव का नाम लिया. बिग बॉस ने बताया कि स्काउट ने काजी और माही को नॉमिनेट किया है. उदिति ने अपनी खास पावर का इस्तेमाल करते हुए मैरी कॉम को नॉमिनेट कर दिया. इसके बाद काजी, माही, अमन, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम इस हफ्ते नॉमिनेटेड हो गए.

 

 

काजी हुए इमोशनल

काजी तौकीर इन दिनों घर के अन्य सदस्यों के निशाने पर आ गए हैं. अरिश्फा से बात करते हुए काजी भावुक हो गए थे और उन्होंने नाराजगी जताई थी कि उनकी तबीयत खराब होने पर भी किसी ने उनकी सेहत के बारे में नही पूछा .काजी पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार और लो एनर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं. उन्हें मेडिकल रूम में ले जाकर डॉक्टरों द्वारा जांच भी कराई गई थी. 

 

 

यंग और स्काउट की दोस्ती में आई दरार

 

यंग और स्काउट के बीच भी बहस देखने को मिली. यंग ने शिकायत की कि जब वह अकेले थे, तब स्काउट उनके पास नहीं आए. उन्होंने अपनी दोस्ती में खटास महसूस होने की बात कही और लव से भी कुछ समय अकेले रहने की इच्छा जताई.

 

आसिफ की रिपोर्टिंग ने जीता ध्यान

 रात में आसिफ ने कैमरे के सामने अपनी खास रिपोर्टिग की. वहीं, माही और स्काउट के बीच कपड़े रखने को लेकर भी बहस हो गई. लव ने आम्रपाली से स्काउट और यंग के व्यवहार को लेकर अपनी परेशानी साझा की.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही