Search

 
 
 

Bigg Boss 20  : तीसरे हफ्ते में घर से बेघर हुई ईशा रिखी, रीती ने काजी से मांगी माफी

Lagatar Desk : ईशा के नॉमिनेशन में आने की एक वजह उनकी दोस्त कनिका मान का फैसला भी रहा. दरअसल, घरवालों को उन कंटेस्टेंट्स के नाम बताने थे, जिन्हें वे नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं. ईशा और कनिका की घर में अच्छी दोस्ती मानी जाती थी, लेकिन कनिका ने ईशा की जगह काजी तौकीर और मैरी कॉम को बचाने का फैसला किया. इसके बाद ईशा नॉमिनेट हो गईं और अब उन्हें घर से बाहर होना पड़ा.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा. शो के तीसरे हफ्ते में ईशा रिखी घर से बेघर हो गई है. ईशा के साथ यंग डीएसए भी नॉमिनेशन में थे, लेकिन कम वोट मिलने के कारण ईशा को घर से बाहर होना पड़ा. 

 

 

सलमान ने दी थी गेम पर ध्यान देने की सलाह

पिछले हफ्ते सलमान खान ने ईशा रिखी को समझाया था कि उन्हें घर में एक्टिव होकर अपना गेम दिखाना चाहिए. सलमान ने कहा था कि वह घर में ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आ रही हैं. हालांकि, इसके बाद भी ईशा अपने गेम में खास बदलाव नहीं ला पाईं और आखिरकार उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.

 

 

कनिका मान के फैसले का पड़ा असर

ईशा के नॉमिनेशन में आने की एक वजह उनकी दोस्त कनिका मान का फैसला भी रहा. दरअसल, घरवालों को उन कंटेस्टेंट्स के नाम बताने थे, जिन्हें वे नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं. ईशा और कनिका की घर में अच्छी दोस्ती मानी जाती थी, लेकिन कनिका ने ईशा की जगह काजी तौकीर और मैरी कॉम को बचाने का फैसला किया. इसके बाद ईशा नॉमिनेट हो गईं और अब उन्हें घर से बाहर होना पड़ा.

 

अजय देवगन और जयदीप अहलावत ने की मस्ती

शो में अभिनेता अजय देवगन और जयदीप अहलावत अपनी आने वाली फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंचे. दोनों ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की. इस दौरान काजी तौकीर ने अजय देवगन को बताया कि वह हाल ही में उनकी फिल्म प्यार तो होना ही था का गाना गा रहे थे.

 

काजी ने बताया कि यह गाना उनके लिए काफी लकी रहा है और उन्होंने अजय के सामने गाना भी गाया.वहीं जयदीप अहलावत काजी तौकीर से उनका सिग्नेचर ‘आई एम अ रॉकस्टार’ स्टेप सीखते नजर आए.

 

रीती तिवारी ने काजी से मांगी माफी

वीकेंड का वार खत्म होने के बाद घर का माहौल भावुक हो गया. रीती तिवारी अकेले बैठी नजर आईं. उन्होंने काजी तौकीर से बात करने की कोशिश की, लेकिन काजी ने बाद में आराम से बात करने की बात कही. इसके बाद रीती ने काजी से अपने पुराने व्यवहार और गाली-गलौज के लिए माफी मांगी. रीती को भावुक देखकर माही विज उनके पास पहुंचीं और उन्हें समझाया कि गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना चाहिए. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही