Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आ चुका है,और इस बार घर के कड़े मुकाबले के बीच काजी अहमद तौकीर ने बाजी मारकर बॉस मीटर का खिताब अपने नाम कर लिया है.
घर में चल रहे भारी ड्रामे और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ तीखी बहस के बीच, जनता ने सबसे ज्यादा वोट देकर काजी तौकीर को इस हफ्ते का बॉस मीटर विनर चुना है.इस रेस में अरिशफा खान और गुल्लू (कुशाल तंवर) भी शामिल थे, लेकिन फैंस के भारी सपोर्ट के चलते काजी पहले नंबर पर रहे.
ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड्स में भी काजी अहमद तौकीर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे. उनके बाद इस हफ्ते लव गिल और गुल्लू जैसे कंटेस्टेंट्स को दर्शकों का प्यार मिल रहा है
🚨 BOSS METER HAS DECLARED ITS CHAMPION! 🏆👑 They underestimated him, but the audience made him UNSTOPPABLE! 🔥❤️🔥 Qazi Touqeer isn’t just playing #BiggBoss20 — he’s owning the season with his stardom, authenticity, and the love of millions! 💥 ONE ROCKSTAR. ONE PEOPLE’S CHOICE. ONE WINNER — QAZI TOUQEER! 👑🏆 #QaziTouqeer #BB20
— Bigg Boss Wale (@BiggBossWale20) October 9, 2026
क्या है बॉस मीटर
बिग बॉस 20 में बॉस मीटर एक साप्ताहिक ऑनलाइन पोल और फैन वोटिंग कॉम्पिटिशन है. हर हफ्ते मेकर्स द्वारा घर के कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स (लगभग 5 सदस्य) को बॉस मीटर के लिए नॉमिनेट किया जाता है.
दर्शक सोशल मीडिया या आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स के जरिए वोट करते हैं कि उनके मुताबिक इस हफ्ते का बॉस कौन है. जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वह उस हफ्ते का बॉस मीटर विनर घोषित होता है.

