Search

 
 
 

Bigg Boss 20: सलमान ने स्काउट-लव के रिश्ते पर उठाए सवाल, आसिफ हुए घर से बेघर

Lagatar desk : सलमान ने स्काउट पर तंज कसते हुए कहा, रिश्ता वहीं पर, मसाज नहीं. अगर पटाने के चक्कर में आपने फर्जी कमिटमेंट दिया है, तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं.
 
स्काउट-लव गिल

Lagatar desk : बिग बॉस 20 के वीकेंड के वार में सलमान खान ने स्काउट की जमकर क्लास लगाई और लव गिल के साथ उनके रिश्ते और मसाज वाले मुद्दे पर उन्हें खरी-खोटी सुनाई.सलमान खान ने स्काउट से सवाल किया कि जब वे लव गिल को बहन जैसा मानते हैं, तो अपनी गर्लफ्रेंड काश्वी के सामने वे लव का बचाव क्यों नहीं कर पाए.

 https://lagatar.in/what-is-going-on-amitabh-bachchan-post-tv-reports-and-then-meeting-fans-from-behind-bulletproof-glass

 

मसाज और कमिटमेंट पर सवाल 


सलमान ने स्काउट पर तंज कसते हुए कहा, रिश्ता वहीं पर, मसाज नहीं. अगर पटाने के चक्कर में आपने फर्जी कमिटमेंट दिया है, तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं.

 

आसिफ खान हुए बेघर 


 वहीं इस वीकेंड के वार में आसिफ खान शो से बेघर हो गए, जिससे घर के सदस्य काफी भावुक नजर आए.

 

आखिरी बीबी न्यूज से हुए भावुक

बिग बॉस के घर में आसिफ खान अपने अनोखे अंदाज में बीबी न्यूज हेडलाइंस सुनाने के लिए काफी लोकप्रिय थे. घर से विदा लेते हुए उन्होंने रोते हुए अपने बीबी न्यूज का आखिरी एपिसोड' प्रस्तुत किया, जिसने घर के सभी सदस्यों और दर्शकों को बेहद भावुक कर दिया. 

 

काजी की कहानी

 एपिसोड के दौरान काजी ने अपनी शादी का किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे अरेंज मैरिज में ही उन्हें प्यार हो गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही