Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में आए दिन ड्रामा और घमासान देखने को मिलता है.अब इसी बीच वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले नकुल ढुल की एविक्शन की खबरे सामने आ रही है.खबरों के मुताबिक घर में उनकी गूल्लू के साथ तीखी बहस हो गई. जिसके बाद से उनके एविक्शन की अटकलें तेज हो गई.
Nakul Dhull has been EVICTED from the BB20 house following the physical altercation with Gulla Ye chewtiya abhi to aaya hi tha 😂😂😂 #BiggBoss https://t.co/WtCvzsa6Kv
— Secular Chad (@SachabhartiyaRW) October 12, 2026
गुल्लू के साथ हुई तीखी बहस
बीबी तक की एक्स पोस्ट के मुताबिक, घर में नकुल ढुल और गुल्लू के बीच जमकर बहस हुई, जो कथित तौर पर धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत तब हुई, जब काजी ने स्काउट ओपी का मजाक उड़ाया. इस पर नकुल ने बीच-बचाव करते हुए काजी से सवाल किया.
इसी दौरान गुल्लू ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर नकुल और गुल्लू के बीच बहस बढ़ गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि घर के दूसरे सदस्यों को बीच में आकर दोनों को अलग करना पड़ा.
🚨 Surprisingly, rumours about Nakul Dhull’s physical fight with Gullu and his exit from #BiggBoss20 were already circulating on Saturday, but nothing happened then. This all happened last night. As per sources, Nakul had allegedly planned this fight to get out of the show, but his execution got delayed and finally happened last night. Interestingly, the rumours started on Saturday by his team, but the actual incident happened last night!
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 12, 2026
इस कथित झड़प के बाद चर्चा है कि बिग बॉस ने नकुल ढुल को घर से बाहर जाने का आदेश दिया. ऐसे में उनके वाइल्ड कार्ड एंट्री के महज एक दिन बाद ही शो से बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, नकुल ढुल के एविक्शन को लेकर शो के निर्माताओं की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

