Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : गैस सिलिंडर फटने से 200 झोपड़ियां खाक, लाखों का नुकसान

  • अस्पताल व ऑफिसर फ्लैट में फैला धुआं, मरीज किये गये शिफ्ट
Patna : राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना के पास झुग्गियों में गुरुवार दोपहर भयंकर आग लगने से 200 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गई. जहां आग लगी, वहां एलएनजेपी अस्पताल पास में ही है. इस कारण अस्पताल में धुआं भर गया. आनन-फानन सभी मरीजों, उनके साथ घरवालों और स्टाफ मेंबर्स को बाहर निकाला गया. तेज हवा चलने और झोपड़ी में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग तेजी से इलाके में फैल गई. इसमें लाखों का नुकसान हुआ है.आग भवन निर्माण के ऑफिसर फ्लैट तक पहुंच गई थी. तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से आसपास के इलाके में फैल गई. कई पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया, हालांकि, छह फायर स्टेशनों से आईं दो दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों और दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से आग पर काबू पा लिया गया.

थाना से महज 100 मीटर दूरी पर हुई घटना

शास्त्री नगर थाना से महज 100 मीटर दूरी पर अचानक भीषण आग लगी. देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. लोगों की जिंदगी भर की कमाई जलकर खाक हो गई. आग की खबर मिलते ही वन व पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव घटनास्थल पर पहुंचे. इस बीच पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 80 घर पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है. जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए 2 दिनों तक कम्युनिटी किचन चलाया जाएगा. पीड़ित परिवार को तत्काल नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी. प्रशासन के लोग 24 घंटे यहां पर मुस्तैद रहेंगे ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो.
इसे भी पढ़ें – ">https://lagatar.in/anil-antony-son-of-senior-congress-leader-ak-antony-now-bjp-member-who-were-left-party-over-bbc-controversy/">

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपाई हो गये,  BBC विवाद पर छोड़ी थी पार्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही