Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : 24 घंटे में मिले 2844 नये मरीज, 93 की मौत, 5500 लोगों ने दी कोरोना को मात

Advertisement
Advertisement

Bihar : राज्य में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है. वहीं दूसरी ओर कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है. हालांकि मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. सोमवार को राज्य में कुल 2844 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके पहले रविवार को को बिहार में कुल 4,002 मरीज ही मिले थे. अब तक बिहार में कुल 6,92,420 लोग संक्रमित हुए हैं. हर दिन नये संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है. वहीं बिहार में पिछले 24 घंटे में 93 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी. इसके बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 4642 हो गयी है.

रिकवरी रेट बढ़कर 93.85 फीसदी पहुंची

राज्य में कुल 37,942 एक्टिव मामले हैं. वहीं सोमवार को 5500 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी. इसके साथ ही रिकवरी रेट बढ़कर 93.85 फीसदी पहुंच गयी है. सोमवार को राज्य में 18 प्लस और 45 प्लस  सहित 1,55,905 लोगों ने वैक्सीन ली. बिहार में अबतक 99,85,609 लोगों को टीका लग चुका है.

राजधानी पटना में कोरोना के सबसे अधिक मामले

बिहार में 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना मरीज राजधानी पटना में मिले हैं. पटना में कुल 490 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. इसके अलावा अररिया में 90, औरंगाबाद में 124, बेगूसराय में 141, भागलपुर में 79, पूर्वी चंपारण में 83, गया में 139 और गोपालगंज में 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वहीं कटिहार में 132, मुंगेर में 75, मुजफ्फरपुर में 92, नालंदा में 94, पूर्णिया में 56, समस्तीपुर में 201, शिवहर में 50, सिवान में 56, सुपौल में 94, वैशाली में 80 और पश्चिम चंपारण में 104 लोग कोरोना संक्रमित है.

पिछले 24 घंटे में इस जिले में इतने कोरोना मरीजों की मौत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार के रोहतास में 11, पटना में 10, पश्चिम चंपारण में 8,  सारण में 8 और बक्सर में सात मरीजों की जान चली गयी. इसके अलावा सिवान में छह, बांका में 5, भोजपुर में 5, कैमूर में पांच और नालंदा में तीन लोगों की मौत हो गयी. सोमवार को कोरोना से बेगूसराय में 2, गया में 2, गोपालगंज में 2, जमुई में 2, खगड़िया में 2, लखीसराय में दो, मुजफ्फरपुर में 2, नवादा में 2 और सुपौल में दो लोगों ने अपनी जान गंवायी है. राज्य के अन्य जिले जैसे अररिया, औरंगाबाद, दरभंगा, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी और मुंगेर में कोरोना से एक-एक मरीज की मौत हुई है.

बिहार में लॉकडाउन की अवधि 1 जून तक बढ़ी

बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. यहां सरकार ने 1 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है. सीएम ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.उन्होंने कहा कि प्रतिदिन औसतन 1,27,000 सैंपल की जांच की जा रही है. नीतीश सरकार ने इसे 1.50 लाख से अधिक करने का निर्देश दिया है.


[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही