Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः लखीसराय में 29.50 लाख जाली नोट के साथ 4 गिरफ्तार

Patna: लखीसराय में 29.50 लाख के जाली नोट के साथ चार धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है. लखीसराय के होटल आकाश में छापेमारी के दौरान गिरोह के दो सदस्य मनीष सिंह और माधुरी देवी की गिरप्तारी हुई. दोनों के पास से 500 रुपयों के जाली नोट बरामद हुए हैं. इसके बाद दोनों गिरफ्तारों से सख्ती से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के महुली निवासी राहुल सिंह और सतीश कुमार इस गिरोह में शामिल हैं. इन दोनों के पास से 500 रुपये के 29 बंडल जाली नोट बरामद किया गया है. इसे पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-no-clue-raja-saheb-missing-ratu-even-after-8-days/">रांची:

रातू से लापता राजा साहेब का 8 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पत्नी को अपहरण की आशंका

तीन धंधेबाज भागने में सफल

पुलिस की छापेमारी के दौरान तीन संदिग्ध धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहे. फिलहाल पुलिस ने पूछताछ करने के बाद पकड़े गए सभी चारों अपराधकर्मियों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने इन लोगों के पास से 29.50 लाख रुपये के जाली नोट और चार मोबाइल फोन बरामद किये हैं. इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल आकाश में जाली नोटों का कारोबार करने वाले कुछ धंधेबाज ठहरे हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. इसे भी पढ़ें- कर्नाटक">https://lagatar.in/lingayat-saints-body-found-hanging-from-fan-in-karnataka-write-in-suicide-note-being-blackmailed/">कर्नाटक

में लिंगायत संत का शव पंखे से लटका मिला, सुसाइड नोट में लिखा, ब्लैकमेल किया जा रहा है…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही