Search

 
 
 

बिहारः सैप्टिक टैंक में हादसा, सफाई करने उतरे पांच में तीन युवकों की करंट से मौत

 
Madhubani: शौचालय की टंकी की सफाई करने उतरे पांच में तीन युवकों की करंट लगने से मौत हो गई है. घटना मरवा थाना क्षेत्र की है. स्थानीय लोगों ने करंट की चपेट में आये दो युवकों को किसी तरह अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वहीं मृतकों के शव को काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से सैप्टिक टैंक से बाहर निकाला गया. इसे पढ़ें-आरसीपी">https://lagatar.in/jdu-may-soon-show-rcp-singh-the-way-out-party-in-no-mood-to-spare-at-any-cost-upendra-kushwaha/">आरसीपी

सिंह को जेडीयू जल्द दिखा सकती है बाहर का रास्ता ! पार्टी किसी भी कीमत में बख्शने के मूड में नहीं- उपेंद्र कुशवाहा

दो की हालत गंभीर, DMCH में भर्ती

वहीं इस हादसे में करंट की चपेट में आने वाले दो युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें मरवा अस्पताल से दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (DMCH) में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान सुबोध साहू, मदन पासवान और संजय पासवान है. मृतकों की उम्र 21 से 26 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें-रातू">https://lagatar.in/pm-will-give-gift-1000-crore-schemes-including-construction-ratu-road-elevated-corridor-ranchi-sanjay-seth/">रातू

रोड एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण सहित 1000 करोड़ की योजनाओं की सौगात रांची को देंगे पीएम – संजय सेठ
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही