Search

 
 
 

आरसीपी सिंह को जेडीयू जल्द दिखा सकती है बाहर का रास्ता ! पार्टी किसी भी कीमत में बख्शने के मूड में नहीं- उपेंद्र कुशवाहा

 
Patna : जनता दल युनाइटेड (JDU) में आरसीपी सिंह को लेकर कुछ ठीक नहीं चल रहा है. जिससे ऐसा लग रहा है कि पार्टी में आरसीपी सिंह के नाम मात्र के दिन बचे है. एक चैनल से बातचीत के दौरान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने स्पष्ट कर दिया है कि आरपीसी सिंह से पार्टी के लोग खुश नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें सब कुछ दे दिया है, अब उनके लिए क्या बचा है. वो खुद तय कर लें. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी आरसीपी सिंह को लेकर कुछ भी बोलने से बच रही है. पढ़ें-  RSS">https://lagatar.in/rss-aims-to-set-up-branches-in-one-lakh-places-by-2024-said-muslim-society-should-come-forward-and-oppose-the-udaipur-incident/">RSS

का 2024 तक एक लाख स्थानों पर शाखाएं लगाने का टार्गेट, कहा, मुस्लिम समाज सामने आकर उदयपुर घटना का विरोध करे
इसे भी पढ़ें - CCL">https://lagatar.in/cmd-of-ccl-visited-coal-mines-of-bk-and-kathara-region-gave-instructions/">CCL

के CMD ने बीएंडके और कथारा क्षेत्र की कोयला खदानों का किया दौरा, दिये निर्देश

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कुछ लोगों ने जान-बूझकर नीतीश कुमार को कमजोर  किया 

उपेन्द्र कुशवाहा से जब पूछा गया ऐसी चर्चा हो रही है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष यह नहीं चाहते है कि आर.सी.पी सिंह जेडीयू में रहें. तो उन्होंने कहा कि उससे साफ है कि पार्टी किसी भी कीमत पर आर.सी.पी सिंह को बख्शने के मूड में नहीं है. उपेन्द्र कुशवाहा ने इशारों- इशारों में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कुछ लोगों ने जान-बूझकर नीतीश कुमार को कमजोर करने की कोशिश की थी.जिन्हें पार्टी की पूरी जिम्मेदारी दी थी, उन्होंने कितनी ईमानदारी से इसका निर्वहन किया था, यह चुनाव परिणाम बताता है.यह निशाना आरसीपी सिंह की तरफ इशारा कर रहा है. इसे भी पढ़ें - Jharkhand">https://lagatar.in/jharkhand-corona-update-125-new-patients-found-in-24-hours-one-death-in-ranchi-602-active-cases/">Jharkhand

Corona Update : 24 घंटे में मिले 125 नये मरीज, रांची में एक की मौत, एक्टिव केस 602

आरसीपी सिंह की बीजेपी से नजदीकियां बढ़ गयी हैं

वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को पटना पहुंचे आर.सी.पी सिंह ने जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साध कर अपने तेवर साफ कर दिये हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और परिश्रम से आगे बढ़ने की बात कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पीएम की कृपा से उन्हें केंद्र में मंत्री पद मिला.आर.सी.पी सिंह के बयान से झलकता है कि उनकी बीजेपी से नजदीकियां बढ़ गयी हैं. वहीं बीजेपी के नेता कुछ भी साफ-साफ बोलने से बचते दिखे और इसे जेडीयू का अंदरूनी मामला बता पल्ला झाड़ लिया. आर.सी.पी सिंह के समर्थक उनको लेकर चल रही बयानबाजी से खासे नाराज हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद आर.सी.पी सिंह को जेडीयू का दूसरा सबसे बड़ा नेता बता कर उनके विरोधियों पर हमला बोला. इसे भी पढ़ें - नितिन">https://lagatar.in/nitin-madan-kulkarni-appointed-as-chairman-of-state-finance-commission-rahul-kumar-sinha-as-ranchi-dc-and-shashi-ranjan-as-rmc-municipal-commissioner/">नितिन

मदन कुलकर्णी बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, राहुल कुमार सिन्हा रांची डीसी और शशि रंजन बने RMC नगर आयुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही