Search

 
 
 

बिहारः आसमान छू रहा एयर फेयर, पटना से दिल्ली का किराया पहुंचा 27 हजार

 
Patna: बिहार समेत देश भर सेना में नई बहाली योजना अग्निपथ का जबरदस्त विरोध हो रहा है. जगह-जगह ट्रेनों और सार्वजनिक संपत्तियों को बर्बाद किया जा रहा है. इसके कारण आवागमन के साधनों पर भी अब इसका खासा असर दिखने लगा है. दरअसल, पटना से दिल्ली जाने के लिए एयर फेयर में आग लग गई है. यात्रियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पटना से दिल्ली जाने के लिए उन्हें 27 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

इन वजहों से एयर फेयर में बढ़ोतरी

सामान्य तौर पर पटना से दिल्ली जाने के लिए हवाई यात्रियों को अधिकत्तम 12 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में जबरदस्त बवाल हो रहा है. ट्रेनों को उपद्रवी लगातार">http://lagatar.in">लगातार

निशाना बना रहे हैं. इसलिए लोग ट्रेन और बस को छोड़ हवाई मार्ग को बेहतर विकल्प मान रहे हैं. बता दें कि पटना से कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है. पटना एयरपोर्ट से सुबह सात बजे विमानों की आवाजाही शुरू हो जाती है, जो देर शाम जारी रहती है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/opposition-to-agneepath-scheme-in-ranchi-youth-said-abolish-pension-salary-of-mlas-and-mps/">रांची

में अग्निपथ योजना का विरोध, युवाओं ने कहा- विधायक और सांसदों की पेंशन, सैलरी खत्म करें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही