Search

 
 
 

बिहार विस चुनाव 2025: महागठबंधन में झामुमो की सीटों पर सहमति

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है.
 
  • लालू–तेजस्वी से मुलाकात के बाद झामुमो का बड़ा बयान

 

Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है.

 

इसी बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 16 विधानसभा सीटों पर दावेदारी ठोकी थी. झामुमो की बिहार इकाई ने यह प्रस्ताव भेजा था कि पार्टी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि, अब संभावना है कि झामुमो कम से कम 12 सीटों पर मैदान में उतरेगा.

 

हेमंत सोरेन की सक्रियता

हाल ही में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी भाग लिया था. पटना प्रवास के दौरान हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. इसी बैठक में सीट बंटवारे पर बात आगे बढ़ी.

 

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडेय ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में हमारी हिस्सेदारी तय हो गई है. हमारी राजनीतिक क्षमता के अनुसार मान-सम्मान मिलेगा. हमने 12 सीटों की सूची सौंपी है, जिनमें से 8 पर हमारा मजबूत जनाधार है. सीट शेयरिंग पर सकारात्मक बातें हुई हैं, अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही