Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार भाजपा ने राज्यसभा की 2 सीटों के लिए तय किये नाम

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार से अपने कोटे के तहत राज्यसभा की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के चयन को लेकर प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति और कोर ग्रुप की अलग-अलग बैठकें हुईं. बैठकों में दो सीटों के लिए एक दर्जन नामों पर मुहर लगी. भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में दोनों बैठक संपन्न हुईं.

4 दर्जन नाम पर हुई चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता और बिहार भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रभारी हरीश द्विवेदी की मौजूदगी में हुई बैठक में सवर्ण और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग से करीब चार दर्जन से अधिक नेताओं के नाम पर चर्चा हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय व अश्विनी चौबे, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव व प्रेम कुमार, पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल, विधान पार्षद नवल किशोर यादव और खनन मंत्री जनक राम, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी सम्मिलित हुए.

इनके नाम पर लगी मुहर

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यसभा की अपने कोटे की दो सीटों के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा से 12 नामों का पैनल मांगा था. चुनाव समिति में कुल 25 नेताओं के नाम पर चर्चा हुई. इसके बाद इस सूची को छोटा कर 12  नाम तय करने का जिम्मा पार्टी की कोर कमेटी को सौंपा गया. संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद, भीखू भाई दलसानिया और मंगल पांडेय की कोर कमेटी ने जिन 12 नामों को केन्द्रीय नेतृत्व को भेजना तय किया, उनमें सीटिंग सांसद गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दूबे के साथ ही प्रेम रंजन पटेल, सुरेश रूंगटा, मिथलेश तिवारी, अवधेश नारायण सिंह, मनोज शर्मा, मृत्युंजय झा, लाजवंती झा, महाचंद्र प्रसाद सिंह, वीरचंद्र पासवान और राजेश वर्मा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – BJP">https://lagatar.in/jvm-clan-is-increasing-in-bjp-4-including-sir-punch-of-jvm-are-back-only-pradeep-left-alone/">BJP

में बढ़ रहा JVM का कुनबा, जेवीएम के ‘सर’ ‘पंच’ समेत 4 वापस, सिर्फ प्रदीप बचे अकेले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही