Search

 
 
 

बिहारः गया में बीएमपी जवान की गोली मारकर हत्या

 
Gaya: प्रशिक्षु बीएमपी जवान सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना चंदौली थाना क्षेत्र के बीएमपी-3 की है. घटना के वक्त बीएमपी जवान अपने कमरे में सो रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. सूचना मिलते ही मृत जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे पढ़ें- पानी">https://lagatar.in/trahimam-for-water-someone-installed-a-motor-in-a-government-boring-someone-locked-in-a-private-well/">पानी

के लिए त्राहिमाम : किसी ने सरकारी बोरिंग में लगा लिया मोटर, कोई निजी कुएं में लगा रहा ताला

सहयोगी जवान ने मारी गोली

इस मामले में मृतक के भाई मुकेश यादव का कहना है कि हमें इस घटना की सूचना उसके ही एक सहयोगी ने दी. इसके बाद हम लोग घर से मगध मेडिकल कालेज पहुंचे हैं. सोनू के सहयोगी ने बताया कि सोनू अपने कमरे में सोया हुआ था. इसी दौरान केस नंबर 146 का जवान कमरे में एसएलआर के साथ आया और सोनू के पेट और सीने के बीच गोली मार दी. सोनू की कमरे में ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई. इस घटना को उस कमरे में मौजूद करीब 20 से 25 जवानों ने देखा था. सोनू की जॉइनिंग 2022 सितंबर को हुई थी. उसने पटना जिला में जवान के रूप में ज्वाइन किया था. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-jaherthan-committee-appreciated-the-passing-of-the-olchiki-script-of-the-assam-government-from-the-cabinet/">जमशेदपुर

: असम सरकार के ओलचिकी लिपि को कैबिनेट से पास किए जाने की जाहेरथान कमिटी ने सराहना की
[wpse_comments_template]   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही