Search

 
 
 

बिहारः कैबिनेट की 23 अक्टूबर को होने वाली बैठक स्थगित

Patna News: 23 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतदान होना है. इसी दिन कैबिनेट की बैठक भी प्रस्तावित थी. चुनाव को देखते हुए सरकार के कई मंत्रियों के अपने-अपने क्षेत्रों में रहने की संभावना है.
 
सम्राट चौधरी, सीएम

Patna News: 23 अक्टूबर को शाम 5 बजे होने वाली बिहार कैबिनेट की बैठक स्थगित हो गई है. मंत्रिमंडल सचिवाल विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: 

सूचना के मुताबिक सीएम के निर्देश पर बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. फिलहाल कैबिनेट बैठक की अगली तारीख और समय की घोषणा का इंतजार है. 

 

बता दें कि 23 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतदान होना है. इसी दिन कैबिनेट की बैठक भी प्रस्तावित थी. चुनाव को देखते हुए सरकार के कई मंत्रियों के अपने-अपने क्षेत्रों में रहने की संभावना है. ऐसे में माना जा रहा है कि चुनावी कार्यक्रम के कारण बैठक स्थगित करने का फैसला लिया गया है. हालांकि बैठक स्थगित करने की आधिकारिक वजह अधिसूचना में अपरिहार्य कारण बती गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही