Search

 
 
 

बिहार : सृजन घोटाले में सीबीआई ने सहायक शाखा प्रबंधक को किया गिरफ्तार

 
Banka : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में बांका सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन सहायक शाखा प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी उनके गुड़हट्टा चौक (भागलपुर) स्थित घर से गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे की गयी है. अशोक कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और 11.30 बजे भागलपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां कोविड व स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने के बाद पटना लेकर चली गयी. गुप्ता को पटना स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश कराया जायेगा. गुप्ता के खिलाफ सीबीआइ की विशेष अदालत ने वारंट जारी किया था.

अशोक कुमार गुप्ता भी आरोपितों की लिस्ट में शामिल

ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में सीबीआइ ने विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें अशोक कुमार गुप्ता भी आरोपितों की लिस्ट में शामिल हैं. आज सीबीआई ने अशोक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है मामला

जिले की तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी जयश्री ठाकुर समेत 12 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया गया था. यह मामला भागलपुर व बांका जिले में एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी व जालसाजी पूर्वक अरबों रुपये की सरकारी राशि के घोटाले का है. इस मामले की प्राथमिकी बांका थाने में वर्ष 2017 में दर्ज की गयी थी. वर्ष 2018 में सीबीआइ ने मामले की जांच शुरू की.
इसे भी पढ़ें- न्यूज">https://lagatar.in/news-11-owner-arup-chatterjee-will-be-questioned-by-cbi/">न्यूज

11 के मालिक अरूप चटर्जी से सीबीआई कर सकती है पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही