Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान, मर जाना कबूल, लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं

Patna : जदयू में उठे भूचाल के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. नीतीश कुमार ने कहा कि हमें  मर जाना कबूल है, लेकिन भाजपा के साथ जाना कबूल नहीं है. उन्होंने कहा कि उनको अल्पसंख्यक का भी वोट मिला, लेकिन वो भूल गये कि उन्हें वोट कैसे मिला था. हम तो अटल-आडवाणी के पक्ष में थे, अब ये लोग जो आ गये हैं सब कुछ बदल रहे हैं. नाम बदल रहे हैं. इसे भी पढ़ें - गोड्डा">https://lagatar.in/godda-stone-pelting-on-the-procession-during-immersion-of-the-idol-of-maa-saraswati/">गोड्डा

: मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव

बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको लेकर चलते थे

सीएम नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर कहा कि बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको लेकर चलते थे, इसलिए तो उनकी हत्या हुई. ये किसी को नहीं भूलना है, ये लोग जितना भी भूलवाना चाहें, झगड़ा करवाना चाहें भूलना नहीं है. हमें तो मर जाना कबूल है उनके साथ जाना कबूल नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने बीजेपी को छोड़ दिया था. लेकिन वे जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आये. 2020 में हम तो मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे, लेकिन इन्होंने जो किया सबने देखा. हम लोगों ने इन्हें कितनी इज्जत दी. नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव तो होने दीजिए इस बार, सबको पता चल जायेगा कि कितनी किसकी सीटें आती हैं.

उपेंद्र कुशवाहा अपनी ही पार्टी पर हमलावर है

गौरतलब है कि इन दिनों जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा अपनी ही पार्टी पर हमलावर है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि जदयू के कई बड़े नेता इन दिनों बीजेपी के संपर्क में है और पार्टी काफी कमजोर हो गयी है. जिसको मजबूत करने के लिए वो काम कर रहे है. कुशवाहा ने कहा कि वे जदयू को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले.

सीट होने के बाद भी हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया

वहीं बीते रविवार को बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति ने साफ कर दिया है कि अब जेडीयू से कोई समझौता नहीं होगा. प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि 2020 चुनाव में सहयोगी जेडीयू की कम सीट होने के बाद भी हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया.प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को सम्मान दिया. लेकिन नीतीश कुमार ने पाला बदलकर पीएम मोदी का अपमान किया है. इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-rahul-and-priyanka-gandhi-were-seen-playing-with-snow-on-the-last-day-in-srinagar-video-shared-on-twitter/">भारत

 जोड़ो यात्रा : श्रीनगर में आखिरी दिन बर्फ से खेलते नजर आये राहुल और प्रियंका गांधी,  ट्विटर पर शेयर किया वीडियो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही