Search

 
 
 

बिहार : खेलते समय तालाब में गिरा बच्चा, मौत

बिहार से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. जिसमें एक मासूम की मौते हो गई. मामला मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र का है, जहां खेलते समय एक बच्चा तालाब में गिर गया.
 

Muzaffarpur : बिहार से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. जिसमें एक मासूम की मौते हो गई. मामला मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र का है, जहां खेलते समय एक बच्चा तालाब में गिर गया. आसपास किसी के नहीं रहने के कारण उसकी मौत हो गई.

 

जानकारी के अनुसार कुढ़नी थाना क्षेत्र के कुढ़नी गांव स्थित वार्ड संख्या 10 में रविवार शाम करीब सात बजे मो. एजाज के 7 वर्षीय पुत्र मो. फरीद की डूबने से मौत हो गई. 

 

बताया जा रहा है कि फरीद अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. अंधेरा होने के कारण उसे तालाब का पता नहीं चला और वह पास स्थित एक पोखर में गिर गया. काफी देर बाद परिजनों को उसकी जानकारी मिली लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

 

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोखर से बाहर निकलवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने बताया कि वह हर एंगल से जांच कर रही है. ये भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चे के परिवार का किसी से पुराना विवाद तो नहीं था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही