Search

 
 
 

बिहार: CM सम्राट चौधरी का ऐलान, मेडिकल कॉलेज का नाम होगा ‘मां सीता मेडिकल कॉलेज’

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीतामढ़ी में जानकी नवमी पर आयोजित जानकी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने श्रद्धालुओं के बीच मंच से बड़ी घोषणा की. जिसका स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
 

Sitamarhi: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीतामढ़ी में जानकी नवमी पर आयोजित जानकी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने श्रद्धालुओं के बीच मंच से बड़ी घोषणा की. जिसका स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

Uploaded Image

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि, सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम ‘मां सीता मेडिकल कॉलेज’ रखा जाएगा. मेडिकल कॉलेज का नाम घोषित होते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों और श्रद्धालुओं ने तालियों से स्वागत किया और जयकारे लगाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे माता सीता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने है. उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि मां सीता के जन्मोत्सव के अवसर पर यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

 


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि सीतामढ़ी को धार्मिक और पर्यटन दृष्टिकोण से ज्यादा विकसित किया जाएगा. जानकी नवमी के मौके पर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही