Search

 
 
 

हार के बाद बिहार कांग्रेस में अंदरूनी कलह, महिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शरबत जहां फातिमा ने एक्स हैंडल पर अपने इस्तीफे की तस्वीर के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पार्टी पर टिकट बंटवारे में महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.
 

Lagatar Desk :   बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शरबत जहां फातिमा ने एक्स हैंडल पर अपने इस्तीफे की तस्वीर के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पार्टी पर टिकट बंटवारे में महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. 

 

शरबत जहां फातिमा ने अपने पोस्ट में लिखा कि राजनीति करने के कई पैमाने हैं. लेकिन अपने 25 वर्षीय राजनैतिक सफर में मैंने केवल नैतिकता और निडरता को अपना पैमाना बनाया है. विगत विधान सभा चुनाव के टिकट वितरण में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में केवल 8% प्रतिनिधित्व मिला. इसका परिणाम ये रहा कि दोनों सदन में हमारी पार्टी की महिला नेतृत्व शून्य पे आ गिरी.

 

उन्होंने आगे लिखा कि इसके कारण अनेक हैं. लेकिन अपने पद की गरिमा और अपनी पार्टी के मूल सिद्धांत जो महिला शशक्तीकरण की ओर केंद्रित हैं, मैं इस विंडंबना की नैतिक जिम्मेदारी लेना आवश्यक समझती हूं. महिला नेतृत्व की स्थिति को लेकर मेरे मन में पीड़ा भी है और आत्म-विवेचना भी और इसी मूल कारणवश मैं बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे रही हूं.  

 

फातिमा ने लिखा कि मैंने अपने निजी और राजनैतिक जीवन में हमेशा सोनिया गांधी जी को अपना आदर्श माना है. उनकी नैतिकता और पद और कुर्सी के लिए उनका निर्मोही होना, मेरे लिए हमेशा उनके दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक बना.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही