Search

 
 
 

राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस की बैठक टली, कमेटी का गठन राह में रोड़ा बना

 
Bihar :  आगामी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसको लेकर कांग्रेस भी दिल्ली में सभी राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर रही है और उनके साथ सीट शेयरिंग के फार्मूले समेत आने वाले समय में तमाम राजनीतिक गतिविधियों को लेकर बातचीत कर रही है. पार्टी सूत्रों की मानें तो अब तक राहुल गांधी देश के 19 राज्यों के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं. वहीं आज गुरुवार को बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक रखी थी. लेकिन इस बैठक को टाल दी गयी है. बैठक टालने के पीछे की वजह राहुल गांधी का दिल्ली में नहीं रहना बताया जा रहा है. अब यह बैठक कब होगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. बता दें कि दिल्ली मुख्यालय में होने वाले बैठक में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश सिंह, सीएलपी लीडर शकील अहमद खान समेत सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अन्य सीनियर नेता शामिल होने वाले थे. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-an-uncontrolled-truck-crushed-two-minors-riding-a-bike/">पलामू

: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो नाबालिगों को रौंदा, मौत)

कमेटी गठन को लेकर नहीं बन पा रही सहमति

दूसरी तरफ चर्चा है कि  प्रदेश कांग्रेस कमेटी  से अधिकतम 35 नेताओं के नामों की सूची मांगी गयी थी. इस सूची में 19 विधायकों में सिर्फ चार विधायकों का नाम शामिल किया गया. पार्टी के केंद्रीय कार्यालय को प्रदेश कांग्रेस ने कमेटी की सूची सौंपी है. जिसको देखकर आलाकमान काफी नाराज हैं. शायद इसलिए बिहार कांग्रेस के साथ आज होने वाली बैठक को टाल दिया गया है. दरअसल  बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह के बीच कमेटी के गठन को लेकर सहमति नहीं बनी है. दोनों ने बिहार कमेटी के गठन के लिए अलग-अलग नाम दिये हैं. सूत्रों की मानें तो आलाकमान ने पहले दोनों नेताओं को आपस में बैठकर कमेटी के नेताओं पर सहमति बनाने को कहा है. फिर बिहार कांग्रेस की बैठक होगी. इसे भी पढ़ें : हिंदू">https://lagatar.in/hinduism-is-older-than-islam-first-all-muslims-were-hindus-ghulam-nabi-azad/">हिंदू

धर्म इस्लाम से भी पुराना है, सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे : गुलाम नबी आजाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही