Search

Bihar : क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश कुमार बने DSP, सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Patna : सम्राट सरकार ने भारतीय टीम के दो क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार को तोहफा दिया है. अब ये दोनों खिलाड़ी बिहार पुलिस में DSP बन गए है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत दोनों खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. स्टेज पर क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार ने सीएम के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
 
'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत 19 खिलाड़ियों को नौकरी मिली है. खिलाड़ियों को डीएसपी, दारोगा, पंचायती राज पदाधिकारी और अन्य उपयुक्त पदों पर सीधी नियुक्ति दी जा रही है. 

मुकेश कुमार ने चीन के हांगझोउ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में स्वर्ण पदक जीतने में योगदान दिया था. आकाश दीप भी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे. 

वहीं, एथलीट पीयूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर नियुक्ति मिली. इसके अलावा पांच पैरा खिलाड़ियों सहित अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी उनकी उपलब्धियों के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए.

बिहार सरकार ने एशियाई अंडर-23 में गोल्ड मेडल और एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले सेतु मिश्रा को सम्मान राशि के रूप में इस कार्यक्रम के दौरान 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि दी. इसके अलावा एथलेटिक विभास्कर कुमार को दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई जिन्होंने इसी इवेंट में हिस्सा लिया था. 

समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही