Search

 
 
 

Bihar : खेत से काम कर लौट रहे किसानों पर मगरमच्छ का हमला, 1 की मौत

Bihar : नौरंगिया थाना क्षेत्र में मगमच्छ के हमले में एक किसान की मौत हो गई. यह घटना भुलटोला सिरिसिया गांव की है. जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को कुछ किसान काम कर घर लौट रहे थे, तभी पहले से पानी में छिपे मगरमच्छ ने किसानों पर हमला कर दिया. मगरमच्छ ने हमला कर भुलटोला सिरिसिया गांव निवासी केदार बैठा को पानी के अंदर खींच लिया.
 
बिहार की खबरें

Bihar : पूर्वी चंपारण के नौरंगिया थाना क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में एक किसान की मौत हो गई. यह घटना भुलटोला सिरिसिया गांव की है. जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को कुछ किसान काम कर घर लौट रहे थे, तभी पहले से पानी में छिपे मगरमच्छ ने किसानों पर हमला कर दिया. मगरमच्छ ने हमला कर भुलटोला सिरिसिया गांव निवासी केदार बैठा को पानी के अंदर खींच लिया.

इसे भी पढ़ें...

उसके साथियों ने आसपास के लोगों को आवाज देकर मदद के लिए बुलाया. लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की पर मगरमच्छ ने उसे नहीं छोड़ा और देखते ही देखते केदार की जान चली गई. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन व वन विभाग की टीम को दी. मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. केदार बैठा अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए है. आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. 


वहीं, दूसरी घटना मलाही थाना क्षेत्र की है, जहां गांव में घुसे मगरमच्छ ने एक मवेशी पर हमला कर दिया. मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे घेर लिया और आखिरकार रस्सी से बांधकर काबू कर लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही