Search

 
 
 

बिहार: दानापुर कोर्ट गोलीकांड का शार्प शूटर नवनीत सिंह गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी नवनीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. नवनीत की गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर के मोतिहारी थाना क्षेत्र से हुई है.
 

Patna : बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी नवनीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. नवनीत की गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र से हुई है. एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड नवनीत सिंह मोतीपुर में छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है.

 

नवनीत पर दानापुर कोर्ट परिसर में फायरिंग करने का आरोप है. फायरिंग के घटना के बाद से वह फरार था. एसटीएफ ने नवनीत को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. एसटीएफ को देख वो भागने लगा तभी टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. 

 

नवनीत पटना के कुख्यात 'बाप-बेटा गिरोह' का सक्रिय सदस्य और मुख्य शार्प शूटर रहा है. यह गिरोह राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में रंगदारी, हत्या और जमीन कब्जाने जैसे संगीन अपराधों के लिए कुख्यात है.

 

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम ने स्थानीय स्तर पर प्राथमिक कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे साथ ले गई. उसके साथियों के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही