Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः पत्नी और सास की हत्या कर फरार युवक की मिली लाश

Nawada: अपनी पत्नी और सास की हत्या कर फरार चल रहे युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक शुभम कुमार ने अपनी पत्नी और सास की ईंट-पत्थर से कुचकर निर्मम हत्या कर दी थी. घटना दो अक्टूबर की है. युवक शुभम का शव अकबरपुर थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है. वह हसुआ इलाके में किराये के मकान में रहता था. इसी घर में उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया था. इसे पढ़ें-बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-bridge-will-soon-be-built-on-vijay-river-in-hudangda-panchayat-jee-measured/">बंदगांव

: हुडंगदा पंचायत में विजय नदी पर जल्द बनेगा पुल, जेईई ने की मापी

ईंट और पत्थर के कुचकर की थी पत्नी और सास की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्गा पूजा के दौरान दो अक्टूबर की रात शुभम ने अपनी पत्नी और सास की ईंट-पत्थर से कुचकर हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था. इस वारदात के बाद सोमवार को शुभम का शव गांव के बधार के पास पेड़ से लटका हुआ मिला. युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-woman-committed-suicide-by-jumping-into-a-well-with-three-children/">बिहारः

तीन बच्चों संग महिला ने कुएं में कूदकर दी जान
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही