Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने म्यूजिकल अवतार से हर किसी को कर दिया हैरान

Aurangabad: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कभी अपने डांस को लेकर तो कभी अपने क्रिकेट खेलने को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार तेजस्वी यादव का एक अलग अंदाज देखने को मिला है. दरअसल तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद जिले के देव में आयोजित सूर्य महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अभिजीत भट्टाचार्य के साथ सुरों की महफिल सजाई और फिल्मी गीत गाते हुए दिखे. तेजस्वी यादव अभिजीत के साथ बॉलीवुड फिल्म अंजाम का गाना ‘बड़ी मुश्किल है…खोया मेरा दिल है…’ गाने लगे. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान और जुही चावला पर फिल्माया यह गीत तेजस्वी यादव के फेवरेट गीतों में से एक है. तेजस्वी यादव ने अपने इस वीडियो को खुद ट्वीट कर शेयर किया है. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई और तेजवी का उत्साहवर्धन करने लगे. तेजस्वी यादव भी इस दौरान एंजॉय करते नजर आये. इसे भी पढ़ें: हिमाचल">https://lagatar.in/uproar-sfi-and-policemen-clash-over-bbc-documentary-in-himachal-pradesh-university/">हिमाचल

प्रदेश यूनिवर्सिटी में BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, एसएफआई और पुलिसकर्मी भिड़े

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही