Search

 
 
 

बिहारः बायोमेट्रिक एटेंडेंस के विरोध में डॉक्टरों की स्ट्राइक, ओपीडी ठप

 
Patna: सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक एटेंडेंस के विरोध में राज्य भर के डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं. डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से पीएमसीएच समेत जिलों के अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ गई है. हड़ताल का जिला अस्पतालों में असर देखा जा रहा है. इलाज कराने अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को बेरंग वापस लौटना पड़ रहा है. हालांकि इस हड़ताल से इमरजेंसी सेवा को मुक्त रखा गया है. इसे पढ़ें-अंबानी">https://lagatar.in/arrested-from-bihar-for-threatening-ambani-family-watch-video/">अंबानी

परिवार को धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार, देखें वीडियो

11 सूत्री मागों को लेकर हड़ताल

बायोमेट्रिक अटेंडेंस समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर राज्यभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं. बिहार स्वास्थ्य संघ ने हड़ताल को लेकर बुधवार को ही घोषणा की थी. इसके बाद डॉक्टरों ने आज राज्य के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप कर दिया. संघ की मानें तो पिछले दिनों सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसे लेकर अबतक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. संघ से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इसे भी पढ़ें-‘आपकी">https://lagatar.in/legislators-will-get-a-task-for-your-plan-your-government-your-door-strategy-will-be-made-for-membership-campaign/">‘आपकी

योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ के लिए विधायकों को मिलेगा टास्क, सदस्यता अभियान के लिए बनेगी रणनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही