Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार: शिक्षा मंत्री सुनील सिंह का बड़ा ऐलान, TRE 4 में 45 हजार शिक्षक होंगे बहाल

Patna: बिहार में शिक्षा व्यवस्था के सुधार को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़े ऐलान किया हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में बताया कि राज्य में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर भर्ती चल रही है. उन्होंने कहा कि TRE 4 के तहत 45 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. अब तक TRE 1.0 से 3.0 के जरिए लाखों शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है.

 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार में एक किलोमीटर पर प्रारंभिक, 3 किलोमीटर पर प्राथमिक स्कूल खोले गए हैं. साल 2023 में 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान से एक लाख 23 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. वहीं, BPSC TRE 1.0 से BPSC TRE 3.0 तक एक लाख 26 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई. TRE 4 के तहत 45 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली होगी. 

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 7 हजार से अधिक विशेष शिक्षक बहाल होंगे. वहीं, पंचायती राज व्यवस्था के तहत बहाल  ढाई लाख शिक्षकों को सामान्य परीक्षा लेकर बहाल किया गया. अब तक  बिहार में 5 लाख 87 हजार शिक्षक नियुक्त हो चुके हैं. साल 2005 से पहले शिक्षकों की इतनी संख्या नहीं थी.

 

शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती न कोई गड़बड़ी नहीं हुई न ही कहीं से भी भ्रष्टाचार की शिकायत हुई. कक्षा एक से 12 तक छात्रों की छात्रवृत्ति दोगुनी कर दी गई है. 4 लाख 67 हजार 253 छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना से लाभ हुआ. एक करोड़ 3 लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जा रहा है. साथ ही मध्याह्न भोजन की थर्ड पार्टी मॉनीटरिंग कराई जा रही है. इसके अलावा बच्चों को समुचित तरीके से पढ़ाने के लिए साल में दो बार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिसमें 3 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित कर दिया गया है.

 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हर ब्लॉक में डिग्री और मॉडल कॉलेज खोले जाएंगे. कहा कि पहले 12 प्रतिशत बच्चे स्कूल से बाहर रहते थे. अब यह संख्या घटकर एक प्रतिशत रह गई है. पहले 65 छात्रों पर एक शिक्षक हुआ करते थे, अब 29 छात्रों पर एक शिक्षक हैं. जो देश में सबसे अधिक है. साल 2005 से पहले बिहार का शिक्षा बजट 4400 करोड़ रुपये हुआ करता था. जो कि अब वर्ष 2026-27 में शिक्षा बजट 70 हजार करोड़ रुपये हो गया है. कुल वार्षिक बजट का 20 फीसदी राशि बिहार में ही शिक्षा पर खर्च हो रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही