Search

 
 
 

झा. विस: सदन में बोले उदय शंकर सिंह- CM चाहें तो नामुमकिन भी हो जाए मुमकिन

बजट सत्र में सदन की कार्यवाही के दौरान उदय शंकर सिंह ने सरकार के कामकाज और विपक्ष के रवैये पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री किसी काम को ठान लेते हैं और पूरी ताकत से लग जाते हैं, तो नामुमकिन काम भी मुमकिन हो जाता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सक्रिय होने पर राज्य का हर काम अपने आप तेजी से आगे बढ़ने लगता है.
 

Ranchi : बजट सत्र में सदन की कार्यवाही के दौरान विधायक उदय शंकर सिंह ने सरकार के कामकाज और विपक्ष के रवैये पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री किसी काम को ठान लेते हैं और पूरी ताकत से लग जाते हैं, तो नामुमकिन काम भी मुमकिन हो जाता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सक्रिय होने पर राज्य का हर काम अपने आप तेजी से आगे बढ़ने लगता है.

 

उदय शंकर सिंह ने सदन में केंद्र सरकार की आलोचना किए जाने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कुछ पूर्व वक्ताओं ने आलोचना करना अपना फर्ज बताया है.

 

उन्होंने सदस्यों से कहा कि वे अपनी सरकार को यह सुझाव दें कि काम करने में भले थोड़ी देर हो जाए, लेकिन काम सही और दुरुस्त होना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी काम में वह सुधार नजर नहीं आ रहा है.

 

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी संख्या ही बता रही है कि वे अब प्रभावी नहीं रह गए हैं. अंत में उन्होंने कहा कि वे अपनी बात संक्षेप में ही रखना चाहते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही