Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : आठ IAS का तबादला, एक को अतिरिक्त प्रभार

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार में आठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का तबादला किया गया है. वहीं एक आईएएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मुंगेर, जमुई, औरंगाबाद, किशनगंज, सासाराम और शिवहर में नये डीएम की तैनाती की गयी है. जबकि दो जिलाधिकारी (डीएम) को जिला से सचिवालय भेजा गया है. इसको लेकर बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-shaurya-jagran-yatra-of-bajrang-dal-and-vhp-from-28th-to-8th-october/">बिहार

: बजरंग दल व विहिप की शौर्य जागरण यात्रा 28 से 8 अक्टूबर तक, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द)

इन जिलों के डीएम बदले 

  • जमुई के डीएम अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर का डीएम बना दिया गया है.
  • राकेश कुमार को जमुई का नया डीएम बनाया गया है, जो पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे.
  • मुंगेर के डीएम नवीन कुमार को रोहतास का डीएम बनाया गया है. साथ ही वे रोहतास के बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर भी रहेंगे.
  • रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है.
  • बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है.
  • शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन के निदेशक मिथिलेश मिश्र को प्राथमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  • किशनगंज के डीएम श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद का डीएम बनाया गया है.
  • तुषार सिंगला को किशनगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है, जो पहले वित्त विभाग के संयुक्त सचिव थे.
  • औरंगाबाद के डीएम सुहर्ष भगत को राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक नियुक्त किया गया है.
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही