Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar : जिला अस्पतालों में रात में भी मिलेगी इमरजेंसी सेवा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती

Patna : बिहार स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्टय सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. अब जिला अस्पतालों में रात के समय नियमित इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इस नई व्यवस्था से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए देर रात इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. रेफर होकर आने वाले मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी.
Advertisement
Advertisement
बिहार की खबरें

Patna : बिहार स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. अब जिला अस्पतालों में रात के समय नियमित इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इस नई व्यवस्था से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए देर रात इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. रेफर होकर आने वाले मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. 

इसे भी पढ़ें...

 

विभाग ने तय किया है कि रेफरल पॉलिसी लागू होने से पहले जिला अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा, ताकि रात के समय गंभीर रूप से बीमार मरीजों और दुर्घटना के शिकार लोगों को तत्काल उपचार मिल सके. कई बार लोगों को डॉक्टरों की कमी के कारण भी काफी दिक्कतों का सामना पड़ता है.

 

नई व्यवस्था के तहत जिला अस्पतालों में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, शिशु रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी. साथ ही ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी, आवश्यक तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे. अस्पतालों में आवश्यक दवाएं, जांच सुविधाएं और जीवनरक्षक उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे, ताकि आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार शुरू किया जा सके.

 

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, प्रसव संबंधी आपात स्थिति या बच्चों की गंभीर बीमारी में शुरुआती घंटों का इलाज बेहद महत्वपूर्ण होता है. 

 

इस व्यवस्था से मेडिकल कॉलेज अस्पतालों पर भी मरीजों का अनावश्यक दबाव कम होगा और लोगों को अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी. स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पतालों में रात की इमरजेंसी सेवाओं की नियमित निगरानी भी करेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही