Search

 
 
 

बिहारः लॉकडाउन के विरोध में किन्नरों का हंगामा, सरकारी वाहन को किया क्षतिग्रस्त, सैप जवान घायल

 

Gopalganj: बिहार में लॉकडाउन का किन्नरों ने विरोध किया है. गोपालगंज में किन्ररों ने जमकर बवाल काटा, हंगामा और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की भी बात सामने आ रही है. गोपालगंज के अम्बेडकर चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटे किन्नरों ने काफी बवाल किया. बताया जा रहा है कि कुछ देर तक हो-हंगामा करने के बाद किन्नर इतने उग्र हो गए कि वे रास्ते से गुजर रही गाड़ियों को निशाना बनाने लगे.

घटना की जानकारी मिलने के बाद जब जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो किन्नरों ने उनकी गाड़ी पर भी हमला कर दिया. जिसके बाद अधिकारी अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले. इस दौरान अधिकारी को बचाने पहुंचे सैप के एक जवान को भी किन्नरों ने घायल कर दिया.

रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न

उत्पात मचा मचा रहे किन्नरों का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान नाच-गाने पर प्रतिबंध लगने के कारण हमारे सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. बताया जा रहा है कि अम्बेडकर चौक के अलावा जंगलिया मोड़ इलाके में भी काफी बवाल काटा गया है. फिलहाल प्रशासन ने उग्र स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेट को बंद कर दिया है. जिसके बाद किन्नर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए. बाद में एसडीओ के आश्वासन के बाद किन्नरों ने धरना समाप्त कर दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही