Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः कटिहार में क्रिकेट मैच के दौरान जमकर बवाल, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

Katihar: क्रिकेट मैच के दौरान जीत-हार को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि खिलाड़ियों में जमकर मारपीट की घटना हुई. इस दौरान अंपायर की जिम्मेदारी निभा रहे युवक ने जीत हासिल करने वाली टीम के खिलाड़ी का विकेट से मारकर हाथ तोड़ दिया. वहीं कई युवक मारपीट में घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे पढ़ें- कॉलेजियम">https://lagatar.in/regarding-the-recommendations-of-the-collegium-the-central-government-told-the-supreme-court-will-send-the-names-of-44-judges-by-saturday/">कॉलेजियम

की सिफारिशों को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, 44 जजों के नाम शनिवार तक भेज देंगे

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय के मैदान में अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. फाइनल मैच डीएस कॉलेज कटिहार और भंगहा के बीच खेला जा रहा था. इस दौरान भंगहा टीम ने मैच जीत लिया. विजयी होने पर जश्न मनाने के मकसद से विजयी टीम के बैट्समैन विकेट उखाड़ कर अपने साथ ले जाने लगा तो इसपर अंपायर ने गुस्से में विकेट छिनकर खिलाड़ी की पिटाई कर दी. इसमें भंगहा के टीम के एक खिलाड़ी का पैर टूट गया. खास बात यह रही कि मैच के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर बलरामपुर के विधायक महबूब आलम मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/relief-to-pakur-sp-from-the-high-court-know-what-verbal-instructions-the-court-gave/">हाईकोर्ट

से पाकुड़ एसपी को राहत, जानें कोर्ट ने क्या मौखिक हिदायत दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही