Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा बेतिया, घर में घुसकर सात लोगों को मारी गोली

Bettiah: बिहार में फिर बेगूसराय से मिलती जुलती घटना हुई है. दरअसल, योगापट्टी थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आयी है. यहां हथियारबंद तीन की संख्या में आये बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. फायरिंग में सात लोगों को गोली लगने की जानकारी मिल रही है. इनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों का इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है. इस घटना में वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, विजय पटेल और रुस्तम मिया समेत सात लोग घायल हुए हैं. इसे पढ़ें-आप">https://lagatar.in/aaps-gujarat-convenor-gopal-italia-in-delhi-polices-custody-made-objectionable-remarks-on-pm-modi/">आप

के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया दिल्ली पुलिस की हिरासत में, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

आपसी रंजिश में हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, तीन की संख्या में आये अपराधियों ने अहरौली गांव निवासी राजा बाबू पटेल के घर में घुसकर फायरिंग कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. योगापट्टी थाना पुलिस के मुताबिक, घटना को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है.वारदात के लिए तीन शूटरों को किराये पर बाहर से बुलाया गया था. इसमें एक शूटर को गांव वालों ने पकड़ लिया था, जिसे पुलिस ने पहुंचने पर अपनी गिरफ्त में ले लिया. अन्य शूटरों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें-दल">https://lagatar.in/defection-case-hearing-on-babulals-petition-postponed-know-why-hearing-could-not-be-held/">दल

बदल मामला : बाबूलाल की याचिका पर सुनवाई टली, जानिए क्यों नहीं हो पायी सुनवाई
  [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही