Search

 
 
 

बिहारः पूर्व विधायक ने दे दी बेटी की सुपारी, अंतरजातीय विवाह से थी नाराजगी

 
Patna: खबर सारण जिले के मढौरा से है जहां एक पिता ने बेटी की सुपारी दे दी. वह बेटी के अंतरजातीय विवाह से नाराज थे. आरोप है कि मढ़ोरा से पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा ने बिहटा के कुख्यात सुपारी किलर अभिषेक सिंह को अपनी बेटी की हत्या करने का ठेका दे दिया. हालांकि कुख्यात अपराधी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाया. इसे पढ़ें-एजबेस्टन">https://lagatar.in/edgbaston-test-rishabh-pant-shines-in-the-second-innings-as-well-is-on-the-crease-by-scoring-a-half-century/">एजबेस्टन

टेस्ट: ऋषभ पंत का दूसरी पारी में भी जलवा, हॉफ सेंचुरी बनाकर क्रिज पर मौजूद

एसएसपी ने किया खुलासा

एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों की स्पेशल टीम ने कांट्रैक्ट किलर अभिषेक उर्फ छोटे सरकार और उसके भाई राहुल को न्यू बाइपास से गिरफ्तार किया, जबकि पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा और उनके गुर्गे ज्ञानेश्वर शर्मा को सारण से पकड़ा. अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, एक मैग्जीन, नौ गोलियां, एक बाइक और घटना के समय पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें-ट्रैफिक">https://lagatar.in/bollards-imposed-by-traffic-police-and-corporation-did-not-last-even-a-month-action-will-be-taken-against-those-who-break/">ट्रैफिक

पुलिस और निगम के लगाये गये बोलार्ड एक माह भी नहीं टिके, तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक की बेटी पति के साथ एक जुलाई की रात जेपी-गंगा पथ की सैर कर लौट रही थी. इसी बीच जैसे ही वह बोरिंग कैनाल रोड पहुंची, पीछे से बाइक सवार दो शूटरों ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रोक दी. शूटरों ने पूर्व विधायक की बेटी पर गोली चलायी लेकिन गोली पिस्टल में ही फंस गई. मिसफायर होता देख उसके पति सह मोबाइल दुकान के मालिक ने तेजी से गाड़ी आगे बढ़ा दी. रास्ते में गश्ती गाड़ी को दोनों ने इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही