Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : बीएड की डिग्री वाले चार लाख अभ्यर्थी नहीं बनेंगे प्राथमिक शिक्षक

Advertisement
Advertisement
बीपीएससी और शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला Patna : बिहार में 1.70 लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी की तरफ से भर्ती निकाली गई थी. 24 से 26 अगस्त तक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ था. परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों को नतीजों का इंतजार है. शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बीपीएससी और शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब बीएड पास करीब चार लाख अभ्यर्थी प्राइमरी के टीचर नहीं बन सकेंगे. मंगलवार को शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है. इस फैसले के बाद शिक्षक परीक्षा में शामिल 3.90 लाख बीएड पास उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है. 14 सितंबर को अब सिर्फ डीएलएड का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

1.70 लाख पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति

बिहार में 1.70 लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए  शिक्षक भर्ती परीक्षा में कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए 3 लाख 90 हजार बीएड पास अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. कक्षा 1 से 5वीं तक के रिजल्ट पर फिलहाल बीपीएससी ने रोक लगा रखी थी और शिक्षा विभाग से सुझाव मांगे थे.

सुप्रीम कोर्ट ने प्राइमरी शिक्षक के लिए खत्म कर दिया था बीएड की अनिवार्यता

राजस्थान में शिक्षक बहाली के मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने प्राइमरी शिक्षक के लिए बीएड की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था. कोर्ट के इस फैसले के बाद बीएड डिग्री धारी प्राइमरी शिक्षक के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे. केवल बीटीसी या डीएलएड डिग्री वाले ही पांचवीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे. बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने पिछले दिनों कहा था कि कक्षा 9 से 12 तक के कई विषयों में रिक्ति की तुलना में अभ्यर्थियों की संख्या कम है. निर्धारित रिक्ति के 75 प्रतिशत तक रिजल्ट देने की तैयारी है. वैसे कक्षा 9 से 12 तक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 25 सितंबर तक जारी होगा. इस माह के अंत तक कक्षा 1 से 5 तक का भी रिजल्ट आ जाएगा.

एसटीईटी परीक्षा का भी रिजल्ट एक सप्ताह में

इस मामले में जानकारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है‎ कि बीएड वाले प्राथमिक शिक्षक‎ नहीं बनेंगे. कोर्ट के आदेश को एनसीटीई ने‎ अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. ऐस में तय है कि बीएड‎ पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति कक्षा एक से 5वीं तक के लिए ‎नहीं होगी. बैठक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने यह भी जानकारी दी है कि 14 सितंबर तक चलने वाले एसटीईटी परीक्षा का भी रिजल्ट एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – सनातन">https://lagatar.in/controversy-over-sanatan-is-not-stopping-congress-hits-back-at-bjp-we-dont-want-certificates-from-hypocrites/">सनातन

पर विवाद थम नहां रहा, कांग्रेस ने भाजपा पर किया पलटवार, हमें ढोंगियों से प्रमाणपत्र नहीं चाहिए…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही