Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार सरकार ने निजी एंबुलेंस का किराया निर्धारित किया , नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Patna : बिहार में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है. हर दिन संक्रमितों की संख्या और मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर राज्य में एंबुलेंस संचालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है.  बिहार में लगातार.. निजी एंबुलेंस द्वारा कोविड मरीजों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं. जिससे मरीजों के परिजनों को  मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. अब जाकर सरकार">https://state.bihar.gov.in/main/CitizenHome.html">सरकार

ने इसपर गंभीरता से संज्ञान लिया है. सरकार ने एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों का किराया निर्धारित कर दिया है.  इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट के जरिये दी.

  कमेटी ने किराया निर्धारित किया

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग ने कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी ने एम्बुलेंस के लिए किराया निर्धारित कर दिया है.  साथ ही आदेश दिया कि यदि कोई भी नियमों का उल्लंघन करता है तो आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी.

सभी वाहनों का अलग-अलग किराया 

  नॉन एसी छोटी कार में 50 किमी तक आने जाने के लिए अब 1500 रुपया लगेगा. छोटी एसी कार में 50 किमी तक 1700 रुपया  किराया देना होगा. बोलेरो, सूमो, मार्शल नॉन एसी के लिए 1800, बोलेरो, सूमो, मार्शलएसी के लिए 2100 रुपये  किराया देना होगा.

50 किमी से अधिक दूरी के लिए 18 रुपये प्रति किमी किराया

मैक्सी, सिटी राइड, विंगर में 50 किमी के लिए 2500 रुपये भाड़ा देना होगा. वहीं एसी  जाइलो, स्कॉर्पियो में 2500 रुपये किराया मान्य होगा. छोटी गाड़ी के लिए 50 किमी से अधिक दूरी पर 18 रुपये प्रति किमी किराया देना होगा.

बिहार में कुल 1,13,479 एक्टिव केस

बुधवार को बिहार में 14836 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. राज्य में अब कोरोना के कुल 1,13,479 संक्रिय मामले हो गये हैं. कोरोना को मात देने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. बुधवार को 11,726 मरीज कोरोना से ठीक हो गये. राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 78.38 हो गया है. 24 घंटे में कोरोना से कुल 61 लोगों की मौत हो गयी है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2987 पहुंच गयी है. बुधवार को पटना में 2420 कोरोना संक्रमित मिले हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही