Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार: आय से अधिक संपत्ति में स्वास्थ्य अधिकारी के घर छापा, 96 लाख बरामद

बिहार में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पंकज कुमार के खिलाफ छापेमारी की. SVU टीम ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के पटना स्थित कार्यालय और आवासीय परिसरों पर रेड मारी है.
Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पंकज कुमार के खिलाफ छापेमारी की. SVU टीम ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के पटना स्थित कार्यालय और आवासीय परिसरों पर रेड मारी है. 

 

जब निगरानी टीम ने दबिश दी तो अधिकारी अपने आवास पर ही मौजूद थे. विशेष कोर्ट के आदेश पर  गुरुवार को पटना स्थित आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई. 

 

छापेमारी में डीजीएम पंकज कुमार के यहां से भ्रष्टाचार के जरिए बनाए करीब 96 लाख 46 हजार 666 रुपये की चल-अचल संपत्ति मिली है. जिसमें लाखों में कैश, सोने-चांदी के आभूषण और जमीन के कागजात बरामद किए गए है, जो उनकी वैध आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक है. जिसके बाद टीम ने पंकज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही