Search

 
 
 

बिहार: बालू घाटों के सरेंडर में बड़ी साजिश का खुलासा, सख्त कार्रवाई का ऐलान

बिहार में बालू घाटों के सरेंडर के पीछे एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. बालू माफियाओं ने साजिश कर बालू घाटों का सरेंडर किया, जिससे विभाग को लगभग 700 करोड़ का नुकसान हुआ है. इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी.
 

Patna : बिहार में बालू घाटों के सरेंडर के पीछे एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. बालू माफियाओं ने साजिश कर बालू घाटों का सरेंडर किया, जिससे विभाग को लगभग 700 करोड़ का नुकसान हुआ है. इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी. 

 

उन्होंने कहा कि इन संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इनके खिलाफ विभाग सिक्योरिटी मनी जब्त करेगा. ये संवेदक किसी भी बालू खनन निविदा में भाग नहीं ले पाएंगे. उन पर हर तरह से निविदाओं में भाग लेने पर रोक रहेगी.  विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विभाग की 100 दिन की उपलब्धियों का भी जिक्र किया.
 

उन्होंने बताया कि 71 गुप्त सूचनादाताओं को 'बिहार खनन योद्धा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया. इनाम राशि डिजिटल माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी गई. बड़ी गाड़ी पकड़वाने पर 10,000 रुपये और छोटी गाड़ी पकड़वाने पर 5,000 रुपये का इनाम दिया गया था. 

 

नए बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी. बिहार बालू खनन नीति-2019 एवं बिहार खनिज (समुनदान अवैध परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली-2019 के तहत ऑनलाइन माध्यम से बिहार में बालू घाटों की नीलामी होती है. इसी नियमावली के तहत 23 मार्च को मुंगेर जिले के 22 बालू घाटों की ई-नीलामी होनी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही